file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की गारंटी से है परेशानी तो भाजपा नेता करवा लें अपना इलाज, जनता चुनावों में दिखाएगी पूरी पिक्चर- राजेंद्र राणा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में चुनावो को लेकर कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पटलवार किया है और भाजपा नेताओं को अपने दिमाग का इलाज करवाने की नसीहत दी है।

राजेन्द्र राणा ने कहा कि चुनावो में घोषणाएं करना और बाद में उन्हें जुमला करार देना ये भाजपा का काम है। कांग्रेस जो भी वादे करती है उसे पूरा करती है और इतिहास इसका गवाह है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब पहले 5 गारंटी की बात कही थी तो मुख्यमंत्री तब से घबराहट में है ओर तिलमिला रहे है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावो में जा रहे है और सत्ता परिवर्तन तय है। लोगो में गुस्सा है और पांच साल में लोगो को निराशा हाथ लगी है।

प्रदेश में विकास हुआ नही है और कर्मचारियों में भी रोष है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटी दी है और जैसे ही सत्ता में आएगी तो पहला काम कांग्रेस ओपीएस बहाली का करेगी।

कांग्रेस भाजपा की तरह जुमले नही बल्कि जो भी वादे कांग्रेस कर रही है उन्हें पूरा भी किया जाएगा।अभी कांग्रेस ने गारण्टी दी है शपथ पत्र दिया है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही जनता को ये गारंटी दी गई है। बीजेपी को यदि परेशानी है तो किसी अच्छे डॉक्टर के पास जा कर इलाज करवाए।
वही राणा ने मुख्यमंत्री के रिवाज बदलने के दावे पर भी तंज कसा ओर कहा कि चार उप चुनावो में प्रदेश की जनता ने क्या जवाब दिया है। उप चुनावो में जनता ने ट्रेलर दिखाया है ओर नवम्बर में पूरी पिक्चर जनता भाजपा को दिखाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

नालागढ़ में मेडिकल डिवाइसेस पार्क के क्रियान्वयन के लिए दो समितियों का गठन

Thu Sep 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला      प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नालागढ़ में प्रस्तावित हिमाचल मेडिकल डिवाइसेस पार्क के निर्माण एवं स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस परियोजना की राज्य क्रियान्वयन एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास […]

You May Like

Breaking News