IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने निःक्षय मित्र बनकर ‘टिक्कर’ ब्लॉक को लिया गोद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 तक क्षय रोग मुक्त राज्य बनाने की दिशा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वयं आगे आकर सकारात्मक पहल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निःक्षय मित्र बनकर रोगियों को गोद लेने की पहल की है।


राज्यपाल ने शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के तहत टिक्कर ब्लॉक को गोद लिया है। इस ब्लॉक के तहत करीब 49 क्षय रोगियों की देखभाल का जिम्मा अब राज्यपाल ने लिया है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आगे आएं और निःक्षय मित्र बनकर रोगियों को गोद लेकर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य कर एवं आबकारी विभाग किन्नौर द्वारा 29 नवंबर को आयोजित करवाई जा रही GST पर भाषण प्रतियोगिता

Sat Nov 26 , 2022
इच्छुक छात्र विभाग के रिकांगपिओ स्थित कार्यालय में 28 नवंबर तक दर्ज करवा सकते हैं नाम एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश 13 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला किन्नौर द्वारा 29 नवंबर को प्रातः […]

You May Like

Breaking News