file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा नैतिक मूल्यों के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख, श्री विकास मारवाह द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने अपने कार्यों में निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।


प्रतिज्ञा ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों के बीच सतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में सतर्कता संबंधी नीतियों एवं प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें ईमानदारी, नैतिक आचरण एवं सुशासन के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही किसी भी संगठन के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के मूलभूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” इस बात पर बल देती है कि ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यप्रणाली संगठन की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ करने, निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने तथा अपने दैनिक कार्यों में उच्च नैतिक मानकों को अपनाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत रामपुर जल विद्युत स्टेशन के कर्मचारियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, निवारक सतर्कता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी एवं निष्पक्षता बनाए रखने, निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन करने तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं सुशासन को बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ, झाकड़ी में वॉकथॉन का आयोजन

Mon Oct 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/रामपुर बुशहरकेंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा कर्मचारियों/ अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया।इस वर्ष […]

You May Like

Breaking News