एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु विद्युत मंत्रालय द्वारा राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय केन्द्रीय  विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के कर कमलों से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान प्राप्त किया।  इस अवसर पर माननीय विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक, राज्य सभा सांसद श्री दिनेश शर्मा, लोकसभा सांसद श्री सुरेश कुमार कश्यप, विद्युत सचिव, भारत सरकार श्री पंकज अग्रवाल और विद्युत मंत्रालय एवं उसके नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।  अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेन्द्र गुप्ता, ने बताया कि एसजेवीएन को यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यालयों में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। एसजेवीएन में राजभाषा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं और यह पुरस्कार इस बात का परिचायक है कि हमारे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राजभाषा के प्रति वचनबद्ध हैं। इस पुरस्कार की स्थापना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों द्वारा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रसार की दिशा में किए गए सद्प्रयासों को पुरस्कृत करने के लिए की गई है। इसके अंतर्गत, विद्युत मंत्रालय द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि सतलुज नदी में जल प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए आज 27 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे नाथपा बांध से सिल्ट फ्लशिंग के लिए गेट खोलकर 61 क्यूमेक्स तथा रेडियल गेट्स के माध्यम […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी  को हार्दिक बधाई दी। गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के महत्व […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमलादेश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत संयंत्रों में से एक नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने संचयी बिजली उत्पादन में 150 बिलियन यूनिट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने परियोजना की पूरी टीम […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एसजेवीएन ने अवगत कराया कि कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह चेक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को हिमाचल […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर जल विद्युत स्टेशन, नतनागर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर तत्तनागर से […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज, झाकड़ी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज एक योग शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” था। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों व उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन आज प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप, कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामूहिक कल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय तथा अपनी समस्‍त परियोजनाओं में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। अजय कुमार शर्मा […]

Share from A4appleNews:

एप्पल न्यूज, शिमला एसजेवीएन ने आज कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में ‘मेरा सामाजिक उत्तरदायित्व (एमएसआर)’ पहल के अंतर्गत प्रदर्शनी-सह-आउटरीच कार्यक्रम ‘सौहार्द’ के पांचवें संस्करण का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने किया और इस अवसर पर चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसजेवीएन […]

Share from A4appleNews:

Breaking News