file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

SJVN ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय तथा अपनी समस्‍त परियोजनाओं में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

अजय कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन प्रकृति के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।  

व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर, हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन में योगदान देना जारी रखना चाहिए क्योंकि यह एक स्थायी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कारपोरेट मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, ओरिगमी प्रतियोगिता और बेस्ट-आउट-ऑफ-प्लास्टिक वेस्ट प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 

अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

 पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में, हरित जीवन-यापन के संदेश को बढ़ावा देते हुए गणमान्य व्यक्तियों को पौधे वितरित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” है, साथ ही वैश्विक नारा “हम सभी मिलकर #प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्‍त कर सकते हैं।”

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एसजेवीएन ने ई-अपशिष्‍ट संग्रहण अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षित एवं उत्‍तरदायित्‍व से पूर्ण निपटान के लिए लगभग 30 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्‍ट पदार्थों को सफलतापूर्वक एकत्रि‍त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण दिवस पर हिमाचल भाजपा बूथ स्तर पर रोपेगी 89 हजार पौधे, मंडल स्तर पर होंगे नशा निवारण अभियान

Thu Jun 5 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी बूथों पर 89000 पौधे लगाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार के साथ ही सारे समाज को आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए […]

You May Like

Breaking News