IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

रामपुर जल विद्युत स्टेशन बायल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, HOP विकास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर जल विद्युत स्टेशन, नतनागर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर तत्तनागर से आईआईसीपीएल तथा हिमाचल के जवानों द्वारा प्रभावशाली परेड का प्रदर्शन किया गया।

अपने संबोधन में भारद्वाज ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष के थीम “आत्मनिर्भर पंचवर्ष, विकसित भारत की पहचान” पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रशासनिक पारदर्शिता, लोकहित, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने स्थायी उत्पादन वृद्धि, स्थानीय भागीदारी, डिजिटल सेवाएं, स्वच्छता और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को विकास के मुख्य स्तंभ बताया।

उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में सक्रिय योगदान के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा।

भारद्वाज ने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र, निगम और परियोजना की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह देशभक्ति, सौहार्द और एकता की भावना के बीच संपन्न हुआ, जिसमें तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Share from A4appleNews:

Next Post

उप-मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

Sat Aug 16 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की। उप-मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष कौशल ने किया।उन्होंने कहा कि आज हम सब स्वतंत्रता दिवस के पावन […]

You May Like

Breaking News