IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- हिमाचल पुलिस देश भर में 5वें स्थान पर, “कानून और व्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन” के लिए एक पायदान ऊपर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

इंडिया टुडे मैगजीन ने’स्टेट ऑफ द स्टेट्स’ के अपने 20वें संस्करण में भारत के वार्षिक सर्वेक्षण में विभिन्न मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए सभी राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया है।

देश भर में गुजरात पुलिस पहले पायदान पर आंकी गई है जबकि पड़ोसी पंजाब दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे पर उत्तर प्रदेश और चौथे पर तमिलनाडु पुलिस जबकि 5वें स्थान पर हिमाचल पुलिस को यह सम्मान मिला है।


यह गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2022 के लिए भारत के सभी बड़े राज्यों में “कानून और व्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन” के लिए 5वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि 2021 में हिमाचल प्रदेश 6वें स्थान पर था।
पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और हिमाचल प्रदेश के लोगों काे बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे पुलिस बल काे उनके निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

करारी हार के सदमे से भाजपा नेता बाहर नहीं आ पाए, तभी मचा रहे हैं हो हल्ला- कांग्रेस

Thu Dec 22 , 2022
एप्पल नेवस, शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह, नीरज नय्यर और चंद्रशेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं पर पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बिना बजट प्रावधान के अपने कार्यकाल के अंत में खोले गए कुछ संस्थानों को बंद करने के वर्तमान राज्य सरकार के फैसले पर अनावश्यक हो-हल्ला […]

You May Like

Breaking News