IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल में कोरोना का अर्धशतक, शुक्रवार को लगा पॉजिटिव का चौका, डेढ़ महीने से कर्फ्यू में फंसे लोग सहमे

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। मात्र एक सक्रिय केस शेष रहने के बाद अब दोबारा 10 कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं। शुक्रवार को चार नए मामले आए हैं। संक्रमित कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिले से हैं। राज्य में अब तक 50 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।  चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 18488 लोगों को निगरानी में रखा गया।

\"\"

इनमें से 7110 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 9525 लोगों की कोरोना को लेकर जांच  की गई है। 34 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 537 सैंपल लिए गए। ऊना जिले के पंजोआ खुर्द में दिल्ली से पहुंची महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित महिला पति, सास और बेटी के साथ पंजोआ पहुंची थी और मैहतपुर में क्वारंटीन थी। 
वहीं दो दिन के भीतर ही कांगड़ा जिला में कोरोना एक और मामला  आया है। शुक्रवार देर शाम आई सैंपल की रिपोर्ट में कांगड़ा का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। 25 वर्षीय युवक शाहपुर उपमंडल के झीर बल्ला गांव का रहने वाला है। युवक दिल्ली में एक कुरियर कंपनी में काम करता है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह युवक दिल्ली से 28 अप्रैल को कांगड़ा जिला में एक टैक्सी के जरिये दाखिल हुआ था। टैक्सी में तीन और लोग भी थे। फिलहाल जिला प्रशासन युवक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रहा है। 

हमीरपुर में बाहर से आया व्यक्ति पॉजिटिव

इसी तरह हमीरपुर जिले में बाहरी राज्य से लौटा एक और हिमाचली कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 29 अप्रैल को दिल्ली से परिवार के साथ लौटा हमीरपुर के बिझड़ी के दुधार गांव का 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। बीते  दिन ही ग्रुप सैंपलिंग में इस व्यक्ति के नमूने जांच को भेजे थे। कोरोना मुक्त हमीरपुर जिले में एक सप्ताह बाद फिर मामला आया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार सुबह संक्रमित को राधास्वामी चैरिटेबल अस्पताल भोटा शिफ्ट कर दिया है। परिवार के सभी 11 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल ले लिए हैं। 

उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति नोयडा स्थित एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है और लंबे समय से परिवार सहित दिल्ली में था। लौटने पर होम क्वारंटीन था। दिल्ली के जिस क्षेत्र में वह रहता था, वहां हिमाचल के कई परिवार रहते हैं। इनमें से तीन परिवारों का पुलिस ने पता लगा लिया है।

एक व्यक्ति कांगड़ा जिले का रहने वाला है। जिसकी सूचना हमीरपुर पुलिस ने कांगड़ा पुलिस को भेज दी है। इस व्यक्ति के प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्कों की पहचान की जा रही है। अभी तक 16 लोग प्राइमरी और 27 लोग सेकेंडरी संपर्क में सामने आए हैं। सभी प्राथमिक संपर्कों के नमूने जांच के लिए जा रहे हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन ने इसके गांव व आसपास के क्षेत्र को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया
है। 

चंबा में दो साल की बच्ची संक्रमित

चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत 72 घंटों के भीतर ही अब तीसरा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। बीते दिनों संक्रमित पाए गए दो व्यक्तियों में से एक की दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव निकली है। गौरतलब है कि उपमंडल सलूणी के तहत सोलन जिला के बद्दी में कार्य करने वाले दो व्यक्ति 30 अप्रैल को अपने घर पहुंचे थे। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए पालमपुर भेजे गए थे।  

Share from A4appleNews:

Next Post

चेतन चौहान ने आनी के MLA किशोरी लाल पर लगाये आरोप, फ़ोटो खिंचवाने के अलावा क्या किया..?

Sat May 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, आनी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव चेतन चौहान ने कोविड 19 से पैदा हुए संकट की स्थिति में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक बयान में विधायक किशोरी लाल सागर पर इस संकट काल मे भी केवल राजनीतिक लाभ […]

You May Like

Breaking News