file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

PM ने हिमाचल से आज तक किए खोखले वादे, रोहतांग टनल के निर्माण में नहीं भाजपा का कोई योगदान- राठौर

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करने एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। उनके हिमाचल दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल के साथ खोखले वायदे किये है। कांग्रेस ने हिमाचल के लिए बढ़े आर्थिक पैकेज की मांग की है।

\"\"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल आ रहे हैं उनका स्वागत है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री से कुछ प्रश्न है कि विधानसभा चुनाव के समय जो वायदे किये उनका क्या हुआ? प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज में सफर करेंगे। हवाई चप्पल तो दूर हवाई जहाज ही बंद हो गए।

प्नधानमंत्री ने बागवानों से कई वायदे किये थे कि बाहर से सेब के आयात शुल्क को बढ़ाने की बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। उन्होंने जनता को झूठ बोलकर भर्मित किया। औद्योगिक पैकेज ओर राष्ट्रीय राजमार्ग देने के सभी वायदे खोखले साबित हुये है।

राठौर ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तब हिमाचल की हर मदद दी गई। एनडीए की सरकार में हिमाचल की अनदेखी हो रही है। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज की घोषणा की इसमे आर्थिक पेकेज में हिमाचल की हिस्सेदारी बताये। 

कुलदीप राठौर ने कहा कि अटल टनल के निर्माण में बीजेपी की क्या योगदान है बताये? रोहतांग टनल का सपना इंदिरा गांधी ने देखा था। इसका शिलान्यास सोनिया गांधी ने 2010 में किया।  प्रधानमंत्री को अपने संबोधन में कांग्रेस का आभार जताना चाहिए।मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के समक्ष पैकेज की मांग करे।   
कुलदीप राठौर ने हाथरस में हुई घटना को शर्मसार करने वाली कहा। युवती के परिवार के लोगों को समशान घाट में नही पहुचने दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में तथाकथित धर्म के जो ठेकेदार है उन्हें यह भी मालूम नही था कि हिन्दू धर्म मे सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नही किया जाता है।

उन्होने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। जिससे इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। योगी सरकार इनसे निपटने में असफल साबित हो रही है। ऐसे में वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

90 LED स्क्रीन पर दिखेगा अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह का प्रसारण, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को जोड़ा जाए- जयराम

Fri Oct 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला सभी जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश के सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, ताकि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को देख सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां […]

You May Like

Breaking News