IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

90 LED स्क्रीन पर दिखेगा अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह का प्रसारण, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को जोड़ा जाए- जयराम

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सभी जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश के सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों पर 90 एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, ताकि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह को देख सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां वीडियों काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, विधायकों और विधानसभा चुनाव-2017 के भाजपा प्रत्याशियों तथा भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस ऐतिहासिक समारोह के लिए प्रत्येक स्थान पर सामाजिक दूरी का पालन और फेस मास्क का उपयोग करते हुए अधिकतम 200 लोग ही उपस्थित हांे। उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के अभिभाषण को देखने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।

\"\"

जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अयोध्या के बाद प्रधानमंत्री का यह तीसरा सार्वजनिक समारोह है, जो राष्ट्र के लिए इस टनल के महत्त्व और प्रदेश के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री की उदारता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शानदार हो सकता था, लेकिन कोरोना महामारी ने हमें सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए मजबूर किया है।

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री का स्वागत और इस आयोजन के लिए अपना कीमती समय देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आभार व्यक्त करने का आग्रह किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री 3 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे अटल टनल का लोकार्पण, दोपहर 12 बजे जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू तथा दोपहर 1ः15 बजे सोलंग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह इस आयोजन के लिए अपने संबंधित क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इसे एक बड़ा आयोजन बनाया जा सके।

संगठन सचिव पवन राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर #ataltunnelrohtang का प्रचार करना सुनिश्चित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत सरकार ने 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की निवेश के प्रस्‍ताव को दी मंजूरी

Fri Oct 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नंद लाल शर्मा ने बताया है कि भारत सरकार ने 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियेाजना के लिए 687 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें भारत सरकार द्वारा इनएबलिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के […]

You May Like

Breaking News