file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

चेतन चौहान ने आनी के MLA किशोरी लाल पर लगाये आरोप, फ़ोटो खिंचवाने के अलावा क्या किया..?

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव चेतन चौहान ने कोविड 19 से पैदा हुए संकट की स्थिति में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक बयान में विधायक किशोरी लाल सागर पर इस संकट काल मे भी केवल राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दो महीने के करीब समय मे उन्होंने केवल महिला मंडलों, युवकों मंडलों पर राहत राशि इकट्ठा करने का दवाब बनाया। यहां तक कि आनी विधानसभा क्षेत्र की दुग्ध सोसाइटीयों के अलावा कर्मचारियों पर पैसा इकट्ठा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाने का दवाब डाला ।

\"\"

उन्होंने आरोप लगाया कि आपने तो कांग्रेस के लोगों को भी फोन करके मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा जमा करवाने को कहा। चेतन चौहान ने विधायक किशोरी लाल सागर से पूछा कि आपने लोगों से तो पैसा इकट्ठा करवाकर राहत कोष में तो डलवाकर वाह वाही लूट ली, लेकिन खुद अपनी ऐच्छिक निधि से क्या कुछ राहत कोष में डाला है यह आज तक नहीं बताया। चेतन चौहान ने विधायक से उस राहत राशि का ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा है जो उन्होंने ऐच्छिक निधि से राहत कोष में डाली है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने विधायक किशोरी लाल सागर से पूछा है कि वे आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को यह भी बताएं कि उन्होंने इस दो माह में फ़ोटो खिंचवाने के अलावा कितने अस्पतालों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। पूछा कि विधायक बताएँ कि कितने अस्पतालों को सेनिटाईज़ करवाया और आनी, निरमण्ड के सिविल अस्पतालों के अलावा विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को देख रहे , रेड जोन या बाहरी राज्यों एवं प्रदेश के हॉटस्पॉट एरिया से आये लोगों का चेकअप कर रहे कोरोना वाररियर्स कहे जाने वाले कितने डॉक्टर्स को पीपीई सेफ्टी किट्स उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। यहां तक उनके पास जरूरी उपकरण तक नहीं हैं, आखिर इसका प्रबन्ध क्यों नहीं किया गया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चेतन चौहान ने कहा कि एसजीवीएनएल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को एक करोड़ रुपया इस संकट से निबटने के लिए दिया है। जबकि इसी एसजेवीएनएल के अधीन आनी विधानसभा क्षेत्र के बैल में प्रोजेक्ट है तो वहां से आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए कितना रुपया दिलवाया या प्रयास किया, उसका ब्यौरा भी आप सार्वजनिक करें। ताकि क्षेत्र की जनता जान सके कि उनके विधायक आखिर इस संकट में कैसे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने विधायक किशोरी लाल सागर से इन सभी आरोपों का जवाब केवल बयानों में नहीं बल्कि लिखित दस्तावेजों के माध्यम से सार्वजनिक करने को कहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिला में खाद्य पदार्थों के दाम तय, खाना 60 रुपये में फुल डाइट, मीट 400 रुपये

Sat May 9 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू  जिला दंडाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी करके कुल्लू जिला में खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित किए हैं। नई दरों के अनुसार जिला में मीट के दाम 400 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये, चिकन 180 रुपये, जीवित चिकन 110 रुपये, मछली 200 […]

You May Like

Breaking News