सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कुल्लू जिला में खाद्य पदार्थों के दाम तय, खाना 60 रुपये में फुल डाइट, मीट 400 रुपये

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
  जिला दंडाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी करके कुल्लू जिला में खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित किए हैं। नई दरों के अनुसार जिला में मीट के दाम 400 रुपये प्रति किलोग्राम, सूअर का मीट 250 रुपये, चिकन 180 रुपये, जीवित चिकन 110 रुपये, मछली 200 रुपये और फ्राइड मछली की कीमत 280 रुपये प्रति किलो तय की है।


  अधिसूचना के अनुसार ढाबों में थाली फुल डाइट 60 रुपये, चावल फुल प्लेट 50 रुपये, दाल 30 रुपये, दाल फ्राई 40 रुपये प्लेट मिलेगी, सब्जी 50 रुपये, पालक या मटर पनीर 60 रुपये, मीट प्लेट 100 रुपये और चिकन कड़ी 80 रुपये प्रति प्लेट  उपलब्ध होगी। इसके अलावा तंदूरी चपाती 7 रुपये, तवा चपाती 5 रुपये, परांठा 20 रुपये, प्लेन परांठा 15 रुपये और दो पुरी एवं चना-दही की प्लेट की कीमत 28 रुपये निर्धारित की गई है।
  जिला दंडाधिकारी ने सभी ढाबा मालिकों व अन्य व्यवसायियों को अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से तय दामों से अधिक कीमतें वसूलने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारन्टीन का सख्ती से पालन करवाएं पंचायत प्रधान: मुख्यमंत्री

Sat May 9 , 2020
 पंचायत प्रधानों को विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने को कहा एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला से जिला चम्बा और कांगड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार को कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए […]

You May Like

Breaking News