रामपुर बुशहर से MLA नंदलाल बने 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

रामपुर बुशहर से विधायक नंदलाल को 7वें राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे बुशहर के कांग्रेस खेमे को थोड़ी संजीवनी मिली है।

ये नियुक्ति CM सुक्खू द्वारा डैमेज कंट्रोल की कड़ी में की गई है। नंदलाल चौथी बार मामूली मार्जन से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और प्रतिभा सिंह खेमे के खास सिपहसालार माने जाते हैं।

पूर्व में स्व वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही हर चार बार जीत की है। उनकी सरकार ने CPS स्वास्थ्य का जिम्मा संभाला था और इस बार करीब सवा साल बीत जाने के बाद अब इन्हें वित्तायोग फाइनेंस कमीशन का चेयरमैन लगाया गया है।

बहरहाल अभी और भी कई नियुक्तियां होनी है। अब सुक्खू के सामने समस्या ये है कि यदि विधायकों को ही रेवड़ियां बांटी गई तो कर्मठ कार्यकर्ता खुश होंगे या फिर से बगावत झेलनी पड़ेगी।

क्योंकि पूर्व में कांग्रेस ने एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत अपनाया था लेकिन अब लगता है कि सत्ता बचाने के लिए नियम धरे रह गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

लो जी -धड़ाधड़ करो ट्रांसफर, पूरे मार्च में महीने के लिए तबादलों से बैन हटाया

Fri Mar 1 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने ट्रांसफर, पर लगा बैन हटा दिया है। पूरे मार्च में एक महीने के लिए तबादलों से बैन हटाया गया है। ये योजना केवल ग्रुप C और D कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी।

You May Like

Breaking News