ऑनलाइन कक्षाएं न लगाने पर गिरी बिलासपुर के 2 शिक्षकों पर गाज, एक का वेतन रोका तो दूसरे को नोटिस जारी

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर
प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर ने जिला के दो शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिला के दो स्कूलों के प्रधानाचार्य से लिखित रूप से प्राप्त शिकायत के आधार पर उपनिदेशक ने यह कार्रवाई की है।

 दसअसल, मामला यह है कि उक्त शिक्षा लंबे समय से आॅललाइन पढ़ाई में अपनी उपस्थिति दर्जनहीं करवा रहे थे। यह शिक्षक अपने विषय को लेकर आॅनलाइन शिक्षा के माध्यम से अपनी क्लासिज नहीं ले रहे थे और न ही अपनी कोई समस्या या फिर क्लास न लेने का कारण उक्त प्रधानाचार्य को बता रहे थे। ऐसे में इस सारे मामले को लेकर जिला के दो स्कूलों के प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत उपनिदेशक को कर डाली। 

बिलासपुर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन सिंह ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक की सैलरी रोकी व दूसरे शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग की जिला में इस बड़ी कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।जानकारी देते हुए उपनिदेशक सुदर्शन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई ब्लाॅक एलिमेंटरी आॅफिसर के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोविड कार्यकालमें सभी पढ़ाई आॅनलाइन की गई है, ऐसे में पूरे दिन में एक से दो घंटे तक ही कक्षाएं लगती है तो फिर शिक्षक को क्लास लेने में कोई दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए थी।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई समस्या होती और इस संदर्भ में वह अपने प्रधानाचार्य को ही अवगत करवा देते तो भी विभाग पूरी तरह से उक्त शिक्षक की मदद करने के लिए प्रयासरत रहता। लेकिन न कोई जानकारी और बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल भी सहीं नहीं है। जिसके चलते तुरंत प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है।

उधर, बिलासपुर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुदर्शन सिंह ने बताया कि दो शिक्षकों को नोटिस सहित एक की सैलरी काटी गई हैै। लंबे समय से आॅनलाइन क्लास न लेने के चलते यह कार्रवाई शिक्षकों पर की गई है। उन्होंने बतायाकि नोटिस का जवाब आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।बिलासपुर से सुरेन्द्र जम्वाल की रिपोर्ट।

Share from A4appleNews:

Next Post

तेंदुए की 3 खालें, दांत और नाखून की तस्करी करते हुए शिमला पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Mon Jun 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला में तेंदुए की खाल और दांत की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यू शिमला में एक घर में दबिश देकर वहां से तेंदुए की तीन खालें, दो नाखून और दांत के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद खालों की अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News