नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग शिविर का आयोजन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, झाकड़ी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज एक योग शिविर का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम का थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” था। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों व उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर का आगाज़ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष के साथ-साथ योग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से आह्वान किया कि वे योग को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने दैनिक जीवन में शामिल करें।

उन्होंने कहा कि जब हम स्वस्थ रहते हैं और अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, तभी हम परिवार, समाज, निगम और राष्ट्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

सुबह 7:00 बजे शुरू हुए इस सत्र में योग विशेषज्ञ श्री ललित भारती के मार्गदर्शन में प्राणायाम, आसन और ध्यान का अभ्यास कराया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित एवं आयुष मंत्रालय के लेवल-V प्रमाणित योग-शिक्षक ललित मोहन भारती द्वारा व्याख्यान और योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव के कारणों एवं उनके समाधान के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। यह योग शिविर एक प्रेरणादायक पहल है, जो ‘स्वस्थ जीवन’ की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर मामला स्पष्ट रूप से "लव जिहाद" का , सुक्खू सरकार की सोच "सनातन विरोधी"- जयराम

Sat Jun 21 , 2025
कांग्रेस के नेताओं की सोच सनातन विरोधी, सीएम कहते है 97% हिंदू विचारधारा को हराकर सत्ता में आए एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार की सोच सनातन विरोधी […]

You May Like

Breaking News