file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“नाईट ग्लो पेंट” से चमकेगी हिमाचल की सड़कें, हादसे रोकने में होगा मददगार- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल की सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते है। जिससे कई लोगो की जाने हर साल जाती है। हादसों को रोकने के लिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाते है।

क्रैश बेरियर लगाने के कार्य भी किए जा रहे है। लेकिन हादसे कम नही हों रहे है। खास कर पहाड़ी इलाकों में रात के वक्त गाड़ी चलाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है।

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही है।

यह पेंट रात के वक्त सड़क पर रेडियम की तरह चमकेगा। इससे ड्राइवर को अपनी लेन का अंदाजा सहजता से हो सकेगा।

नाइट ग्लो पेंट का विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है उसी को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग दी हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में यह तकनीक ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल हो रही है।

हिमाचल प्रदेश सरकार भी सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने के बारे में विचार कर रही है। यदि शुरुआती दौर में यह सफल रहा, तो प्रदेश भर की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट नजर आएगा। इसके पीछे की मंशा हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम से कम करना है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे काफी ज्यादा होते हैं और इन्हें काम करने के लिए पुलिस विभाग से मिलकर बैठकर भी की जा रही है और प्रदेश में ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए जा रहे हैं और उन्हें क्रैश बैरियर भी वहां पर लगाए जा रहे हैं।

वही विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा किए वकआउट पर कहां की विपक्ष चर्चा से भाग रही है बीते दिन जब नगर निगम संशोधन विधेयक को सदन में लाया गया था उस समय भाजपा सदन से बाहर चली गई थी।

उन्होंने कहा कि नियमों के तहत नगर निगम रोस्टर बनाया गया है और चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

‘संजीवनी’- पशुधन देखभाल में एक अनूठी पहल, घर-द्वार पर मोबाइल पशु चिकित्सा सेवाएं बस एक फोन कॉल दूर

Sun Apr 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला कृषि पर आधारित हिमाचल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन एक प्रमुख घटक है। प्रदेश में कुल पशुधन आबादी लगभग 44.10 लाख है और इनकी देखभाल प्रत्येक ग्रामीण परिवार का एक अनिवार्य हिस्सा है। पशुधन की समय पर उचित देखभाल और पशुपालकों की आजीविका में वृद्धि के दृष्टिगत […]

You May Like

Breaking News