file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला में बंद रहेगा बाजार, ग्रामीण क्षेत्रो में दुकानें खोलने की दी गई है छूट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना को लेकर देश भर में लॉक डाउन किया गया है और सोमवार से कई हिस्सों में दुकानें खोलने की छूट दी गई है लेकिन राजधानी शिमला में कोई छूट नही मिलेगी । शिमला शहर में जरूरी वस्तुओ की दुकानो के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेगी । कर्फ्यु में छूट का समय अब चार घण्टे किया गया है ।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में दुकानें खोलने की छूट दी गई लेकिन राजधानी में दुकानें खोलने के लिए कोई छूट नही मिलेगी । हालांकि दुकानदारो को केंद्र द्वारा छूट देने के बाद सोमवार से दुकानें खुलने की उम्मीद जगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि  शहरी क्षेत्र में केवल जरूरी वस्तुओं की ही दुकाने खुली रहेगी

शिमला जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि शिमला शहर में कर्फ्यु में कोई छूट नही मिलेगी और पहले की तरह ही जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेगी जबकि अन्य दुकानो को खोलने की अनुमति नही दी गई है और 3 मई तक कर्फ्यू जारी रहेगा । जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है ।

इसके अलावा कर्फ्यू में जहा तीन घण्टे की छूट दी जा रही थी उसका समय चार घण्टे कर दिया गया है । उनोहने कहा कि लोगो को मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक का समय दिया गया है लेकिन इस दौरान लोग गाड़ियों का इस्तेमाल नही करेगे।

केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट दी हैलेकिन प्रदेश में कयूं के चलते शहरी क्षेत्रों में किसी भी तरह की छूट सरकार द्वारा नहीं दी गई है । पहले की तरह ही बाजार बंद रहेंगे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

Sun Apr 26 , 2020

You May Like

Breaking News