IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सुरेश कश्यप ने SC मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकंद चौहान के साथ बैठक कर विवाद को सुलझाया, इस्तीफ़ा वापस लिया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप कि गृह विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में विवादों को विराम लग गया है , हाल ही में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकंद चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दिया था ।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मशाला में हुई संगठन की बैठकों के बाद अपनी विधानसभा नाहन की तरफ प्रस्थान किया और इस स्थिति को लेकर कड़ा संज्ञान लिया। सभी कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालमुकंद चौहान के साथ बैठक कर इस विवाद को समाप्त कर दिया है।
पार्टी के बीच जो भी गिले-शिकवे थे उनको दूर कर पार्टी को और सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सकारात्मक कार्य कर रहे हैं।

अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने वचन दिया है कि संगठन में रहकर वह संगठन से बातचीत करेंगे और अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे।
बालमुकुंद चौहान ने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि भी की है और उन्होंने कहा कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश प्रभारी के सुझाव पर भाजपा ज़िला शिमला ने चलाया मूर्ति सफाई अभियान

Wed Jun 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला नगर निगम के अंतर्गत जितनी भी महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित हुई है भाजपा ने उन मूर्तियों को सफाई करने का विशेष अभियान चलाया है यह निर्देश भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जिला शिमला की बैठक जो कि पीटरहॉफ में हुई थी उसमें में […]

You May Like

Breaking News