file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

लाहौल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की की पीट पीट कर हत्या, क्रशर प्लांट विवाद से जुड़ा मामला, CM ने शोक जताया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट से जुड़े विवाद के बाद हुई कथित मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान विवाद के कारणों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद क्रेशर प्लांट से जुड़ा हुआ था। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और यह हिंसक संघर्ष में कैसे बदला, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार है।
अतर सिंह भड़ाना की मौत की खबर सामने आने के बाद यह मामला हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में वह उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार में 2 IAS SDM तैनात, दिव्या यादव निचार और डॉ. मनु वर्मा को कोटखाई में SDM का जिम्मा

Mon Oct 12 , 2026
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार ने दो IAS अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 9 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, IAS अधिकारी दिव्या यादव और डॉ. मनु वर्मा को एसडीएम (नागरिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये आदेश […]

You May Like

Breaking News