चुनावी वर्ष में कांग्रेस ने संगठन मजबूती को चलाया सदस्यता अभियान, चुनाव करवाने की रणनीति- दीपा दास मुंशी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी को मध्यनजर रखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव करवाने जा रही है जिसको लेकर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगठनात्मक चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया और पार्टी के पदाधिकारियों को 31 मार्च तक सदस्यता अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश संगठनात्मक चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर दीपादास मुंशी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को घर घर जाकर कांग्रेस के एक्चुअल सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं और डेटाबेस डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं।

जहा घर तक पहुंचना मुश्किल होगा वंहा पर कांग्रेस मेम्बरशिप एप्प के माध्यम से डिजिटली सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। एप्प के माध्यम से सदस्यों का रिकॉर्ड बनाने को कहा गया है।

31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा और उसके बाद संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव प्रभारी खुद भी जिलों में दौरा कर सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगी। अभी तक प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 55 हजार सदस्य बना दिए हैं जबकि 1लाख। 91 हजार सदस्यता फॉर्म वितरित कर दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

40 साल बाद शिमला डेवलपमेंट प्लान का ड्राफ्ट तैयार, लोगों से मांगे सुझाव, 3 महीने के भीतर प्लान को फाइनल करने का लक्ष्य- सुरेश भारद्वाज

Tue Feb 8 , 2022
एनजीटी के कोर और ग्रीन एरिया में निर्माण पर लगाये गए प्रतिबंध के बाद शहरी विकास विभाग ने शिमला के विकास की योजना का ड्राफ्ट तैयार किया है। शिमला में निर्माण कार्य किस तरह से होगा इसमें पूरी योजना बनाई गई है इसको लेकर एक महीने के भीतर लोगों से […]

You May Like

Breaking News