राष्ट्रीय स्कूल खेलों में “बैडमिंटन” में हिमाचल बना “राष्ट्रीय चैंपियन”,  फाइनल में कर्नाटक को हराकर दर्ज की दमदार जीत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही 66 वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बैडमिंटन में हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को हराकर कर प्रतियोगिता के फाइनल का खिताब जीता। इसी के साथ हिमाचल राष्ट्रीय स्कू राष्ट्रीय चैंपियन बन गया है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के शिवांश ने कर्नाटक के तुषार सुनिल को दो सीधे सेटों में 21-16 एवं 21-16 से हराया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल फाइनल मुकाबले में हिमाचल के ही शिवांश और प्रनव की जोड़ी ने कर्नाटक के तुषार एवं जैयद को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 27-25, 19-21, 21-16 से हराया। 

अंडर -19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षक राजेन्द्र शर्मा जो राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय हमीरपुर में एवं प्रदीप ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाडी में शारीरिक शिक्षक हैं, ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, सीबीएसई, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक को हराकर कर राष्ट्रीय चैंपियन बना।

हिमाचल ने सभी टीमों को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस प्रतियोगिता में शिवांश, प्रनव चंदेल, मोहित, विनायक एवं दक्ष ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने भी  क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई। लड़कियों में पाखी, साइना कटोच, प्रज्ञा, पलक और यक्षिता ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। लड़कियों की टीम के प्रशिक्षक भगवान दास, कैलाश गांगटा, जबकि टीम मैनेजर रणबीर एवं कमला ठाकुर हैं।

हिमाचल प्रदेश के निदेशक उच्चतर शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन के महासचिव सचिव अमरजीत शर्मा ने प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं उनके माता पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने प्रशांत भगत को सुदर्शन गौर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा, शिमला में 68वें वार्षिक अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Sun Jun 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला ऑल इण्डिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित 68वें वार्षिक अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि समाज के निर्माण में कला और कलाकार अहम भूमिका निभाता है। कला सजीवता को […]

You May Like

Breaking News