file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार में 2 IAS SDM तैनात, दिव्या यादव निचार और डॉ. मनु वर्मा को कोटखाई में SDM का जिम्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो IAS अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से 9 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, IAS अधिकारी दिव्या यादव और डॉ. मनु वर्मा को एसडीएम (नागरिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, IAS अधिकारी दिव्या यादव (HP:2024) को जिला किन्नौर की निचार तहसील में एसडीएम (नागरिक) के पद पर तैनात किया गया है। वह इस पद पर तैनाती की प्रतीक्षा कर रही थीं। उनके कार्यभार संभालने के बाद नेहा नेगी, HPAS (2024) इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त होंगी।


वहीं, IAS अधिकारी डॉ. मनु वर्मा (HP:2024) को जिला शिमला के कोटखाई में एसडीएम (नागरिक) के पद पर तैनात किया गया है। वह भी तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके कार्यभार संभालने के बाद गुरमीत गियालछेन नेगी, HPAS (2024) इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।
यह अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी की गई है। सरकार ने ये नियुक्तियां जनहित में सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर की हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुँवर दिनेश की कहानी ‘मुआवज़ा’ के नाट्य रूपांतरण और मंचन को मिले दो पुरस्कार

Tue Oct 13 , 2026
कुँवर दिनेश की कहानी ‘मुआवज़ा’ के नाट्य रूपांतरण और मंचन को मिले दो पुरस्कार धामी, शिमला:शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में कीकली ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाल रंगमंच महोत्सव में चर्चित लेखक एवं वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय, धामी-शिमला के प्राचार्य डाॅ. कुँवर दिनेश सिंह की कहानी ‘मुआवज़ा’ का नाट्य रूपांतरण  और […]

You May Like

Breaking News