कुँवर दिनेश की कहानी ‘मुआवज़ा’ के नाट्य रूपांतरण और मंचन को मिले दो पुरस्कार

कुँवर दिनेश की कहानी ‘मुआवज़ा’ के नाट्य रूपांतरण और मंचन को मिले दो पुरस्कार

धामी, शिमला:
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में कीकली ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाल रंगमंच महोत्सव में चर्चित लेखक एवं वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय, धामी-शिमला के प्राचार्य डाॅ. कुँवर दिनेश सिंह की कहानी ‘मुआवज़ा’ का नाट्य रूपांतरण  और मंचन किया गया।

मुंबई से प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या जगदाले ने कथाकार कुँवर दिनेश को उनकी उत्कृष्ट कृति के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कीकली ट्रस्ट की वंदना भागड़ा और प्रसिद्ध रंगकर्मी श्रीनिवास जोशी सहित अन्य रंगकर्मी, कला मर्मज्ञ, प्रतिस्पर्धी विद्यालयों के युवा कलाकार, साहित्यकार, और दर्शक उपस्थित रहे।

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली, शिमला के मेधावी विद्यार्थियों ने कहानी ‘मुआवज़ा’ को जिस शिद्दत और गहराई के साथ मंच पर जीवंत किया, उसने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि निर्णायक मंडल का भी दिल जीत लिया। इस अंतर-विद्यालयीय नाटक प्रतियोगिता में इस प्रस्तुति को ‘सर्वश्रेष्ठ नाट्य रूपांतरण’ श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कक्षा 12वीं (वाणिज्य) के प्रतिभाशाली छात्र आरव शर्मा ने नाटक में अपने जीवंत और प्रभावशाली अभिनय के बल पर ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया है।

नन्हे और ऊर्जावान कलाकारों ने कहानी के मर्म को समझा, उसे अपने शानदार अभिनय, प्रभावी संवाद अदायगी और बेहतरीन सामूहिक प्रयास से मंच पर जीवंत कर दिया। इस सफलता के पीछे विद्यालय की कुशल शिक्षिकाओं चित्रा शर्मा और आंचल चौहान का सटीक निर्देशन तथा रूपेश भीमटा का रचनात्मक मार्गदर्शन रहा है, जिन्होंने इस कहानी की आत्मा को रंगमंच की भाषा दी।

डाॅ. कुँवर दिनेश ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेस व पूरी मार्गदर्शक टीम, और विशेष तौर पर उन सभी बाल कलाकारों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी को आदर्श उपमंडल बनाने के लिए SDM NGO के साथ मिलकर तैयार करेंगे रणनीति

Tue Oct 13 , 2026
एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक. सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर जंगलों को आग से बचाने. नशा निवारण. शिक्षा. देव संस्कृति संरक्षण और आवारा पशुओं की समस्या पर हुई विस्तृत चर्चा एप्पल न्यूज़, आनी/kullu आनी उपमंडल को आदर्श उपमंडल बनाने […]

You May Like

Breaking News