file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

“श्रीखंड महादेव यात्रा” आधिकारिक तौर पर शुरू, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पूजा अर्चना के बाद बेस कैंप “सिंहगाड” से पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

*श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं कहा- यात्रा करने वाले श्रद्धालु प्रशासन के दिशा निदेर्शों का करें पालन*

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा निरमंड कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखण्ड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष  आशुतोश गर्ग ने आज निरमंड के सिंघगाड से  श्रीखण्ड यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 50 श्रद्धालुओं का जत्था  व भीमाकाली छड़ी  यात्रा  को रवाना किया।

इस से पूर्व उपायुक्त ने सिंघगाड में  पूजा अर्चना व हवन में भाग लेकर यात्रा की मंगलकामनाएं की। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि यात्रा के दौरान ट्रस्ट द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि उनकी यात्रा  सुरक्षित हो सके। 

उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से कूड़ा-कचरा विशेषकर प्लास्टिक का कचरा जंगल में न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का कचरा अपने साथ वापिस लाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि  यह यात्रा 7 से  20 जुलाई तक चलेगी और यह यात्रा विश्व की कठिनतम  यात्राओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की से यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश और नियम जारी किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई पेश न आए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रीखण्डयात्रा को सफल बनाने व  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंघगाड, थाचड़ू, कुंषा, भीम डवारी व पार्वती बाग में 5 बेस केम्प स्थापित किए गए हैं।

यात्रा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में निरमंड से श्रीखण्ड तक बांटा  गया है। पांचो स्थानों पर सेक्टर ऑफिसर की तैनाती की गई है। इनके नेतृत्व में  सभी बेस केम्प में चिकित्सक. पैरा मेडिकल  टीम सहित.रेस्क्यू.पुलिस  व जिला प्रशासन की टीमें तैनात की गई है।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि  किसी भी आपात स्थिति से निपटने  व श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं सबद्ध खेल संस्थान के राहत व बचाव कार्य में प्रशिक्षित 16  सदस्यों का दल तैनात किया गया है। 

उपायुक्त ने कहा कि श्रीखण्डयात्रा को जाने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण  कर सकते हैं। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक 4000 से अधिक श्रद्धालु ने यात्रा के लिए पंजीकरण किया है।

इसके अलावा सिंघगाड में ऑफ़लाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को मेडिकल जांच के बाद ही यात्रा पर जाने दिया दिया जाएगा। आशुतोष गर्ग ने इससे पूर्व रात्रि समय में आरती भाग में भाग लिया तथा लंगर का शुभारंभ भी किया।

एसडीएम निरमंड व उपाध्यक्ष श्रीखण्ड यात्रा ट्रस्ट मनमोहन सिंह ने उपायुक्त व अन्य का स्वागत किया और यात्रा के प्रबन्धों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रीखण्डयात्रा के लिए सांय 5 बजे के बाद  किसी भी श्रद्धालु को नही भेजा जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से रात्रि के समय यात्रा न करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्रीखण्डयात्रा ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य बुद्धि सिंह ठाकुर. डीएसपी आनी   चंद्रशेखर कायथ.ट्रस्ट के सदस्य व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्रीखण्ड यात्रा ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य पंडित गोविंद शर्मा  ने उपायुक्त व अध्यक्ष श्रीखण्ड यात्रा ट्रस्ट आशुतोष गर्ग का स्वागत किया और उन्हें श्रीखण्ड यात्रा के इतिहास की जानकारी दी।

ऐसे पहुंचे श्रीखंड महादेव तक

बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को शिमला से रामपुर का करीब 130 किमी का सफर बस या टैक्सी से तया किया जा सकता है।

इसके बाद रामपुर बुशहर से निरमंड 17 किमी और निरमंड से जाओं का 23 किमी का सफर वाहन से तय करना होता है। इसके आगे श्रीखंड महादेव तक का पैदल करीब 32 किमी का सफर यात्रियों को करना होता है।

यात्रियों के लिए जरूरी हिदायतें

अक्सर देखा गया है कि पार्वती बाग से ऊपर कई यात्रियों को ऑक्सीजन की कमी के चलते तबीयत बिगड़ने लगती है। ऐसे यात्री जिनको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो, ज्यादा सांस फूलना, सिरदर्द होना, चढ़ाई न चढ़ पाना, उल्टी की शिकायत होना, धुंधला दिखना और चक्कर आना जैसे लक्षण आना शुरू हो तो ऐसे यात्री तुरंत आराम करें और नीचे की ओर उतरकर बेसकैंप में चिकित्सक से संपर्क करें।

यात्री अपने साथ एक पक्का डंडा, ग्रिप वाले जूते, बरसाती छाता, सूखे मेवे, गर्म कपडे़, टॉर्च और ग्लूकोज सहित आवश्यक सामान लेकर जरूर आएं।

कठिन और जोखिम भरी श्रीखंड महादेव यात्रा को 2014 से ट्रस्ट के अधीन किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रेस क्लब आनी की नई कार्यकारणी का गठन, हरीकृष्ण शर्मा अध्यक्ष, चमन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए

Sat Jul 8 , 2023
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी शुक्रवार को  लोक निर्माण विश्राम गृह आनी में प्रेस क्लब ऑफ आनी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब के चेयरमैन छविन्द्र शर्मा व बरिष्ठ सदस्य शिवराज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में […]

You May Like

Breaking News