प्रेस क्लब आनी की नई कार्यकारणी का गठन, हरीकृष्ण शर्मा अध्यक्ष, चमन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

शुक्रवार को  लोक निर्माण विश्राम गृह आनी में

प्रेस क्लब ऑफ आनी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब के चेयरमैन छविन्द्र शर्मा व बरिष्ठ सदस्य शिवराज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में प्रेस क्लब  की नई  कार्यकारणी के चयन को लेकर चर्चा हुई और निवर्तमान प्रधान जितेंद्र गुप्ता के स्वेच्छिक त्यागपत्र के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें सर्व सहमति से  पत्रकार हरीकृष्ण शर्मा को क्लब का नया प्रधान  और चमन शर्मा को उप प्रधान चुना गया। जबकि राकेश बिन्नी शर्मा को  सचिव. विनय गोस्वामी को कोषाध्यक्ष. और आशीष शर्मा को सह सचिव  का दायित्व सौंपा गया।

इसी प्रकार आनी के सबसे बरिष्ठ पत्रकार  चेयरमैन छविन्द्र शर्मा को  बरिष्ठ सलाहाकार तथा जितेन्द्र् गुप्ता व शिवराज शर्मा को सलाहकार चुना गया।

वहीं क्लब की नव गठित कार्यकारिणी में पत्रकार  विनोद ठाकुर.दिलेराम भारद्वाज.हितेश भारती.व यशपाल ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य  चुना गया।

बैठक में तय हुआ कि नई कार्यकारणी का कार्यकाल  दो वर्ष का रहेगा। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित प्रधान हरि कृष्ण शर्मा ने कहा कि  वह सभी साथियों के साथ  लेकर कार्य करेंगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रीखंड महादेव के दर्शन कर आज वापस निरमण्ड पहुंचेगी माता अंबिका व दतात्रेय स्वामी की "छड़ी यात्रा"

Sat Jul 8 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा निरमण्ड  गत 29 जून को निर्मण्ड के दशनामी जूना अखाडा से शुरू हुई माता अंबिका व स्वामी दतात्रेय की 28 वीं छड़ी यात्रा ने  सोमवार को संत श्री दावत गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में भीम ड़वार से 18570 फुट की ऊँचाई पर स्थित 72 फुट उन्हें  श्रीखण्ड महादेव के […]

You May Like

Breaking News