श्रीखंड महादेव के दर्शन कर आज वापस निरमण्ड पहुंचेगी माता अंबिका व दतात्रेय स्वामी की “छड़ी यात्रा”

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा निरमण्ड

 गत 29 जून को निर्मण्ड के दशनामी जूना अखाडा से शुरू हुई माता अंबिका व स्वामी दतात्रेय की 28 वीं छड़ी यात्रा ने  सोमवार को संत श्री दावत गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में भीम ड़वार से 18570 फुट की ऊँचाई पर स्थित 72 फुट उन्हें  श्रीखण्ड महादेव के दर्शन कर सकुशल वापिस लौट आई है.  जो शुक्रवार को यात्रा के प्रथम बेस कैंप सिंहगाड पहुँच गई है।

माता अंबिका के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि  छड़ी यात्रा 8 जुलाई की शाम को वापिस जूना अखाड़ा निरमंड पहुंच जाएगी।

इसके पश्चात 9 जुलाई को जूना अखाड़ा निरमंड में छड़ी यात्रा के स्वागत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।  जबकि सोमवार को कड़ी पकौड़ी की सेवा के  पश्चात साधु सन्तों को विधिवत रूप से  विदा किया जायेगा। 

गौर हो कि उतरी भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा जहां भक्तों  में रोमांच से भर देती है।

वहीं श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को बेहद मुश्किल और जोखिम भरी 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चलनी पड़ती है।

 

बहरहाल प्रशासनिक तौर पर यह यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू आशूतोष गर्ग ने किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"श्रीखंड यात्रा" के पहले ही दिन एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 3 लोगों की गई जान, इस बार आसान नहीं सफ़र

Sat Jul 8 , 2023
एप्पल न्यूज, निरमंड कुल्लू यात्राओं में सबसे कठिनतम मानी जानी वाली श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से 7 जुलाई को शुरू हुई। और पहले ही दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेस कैंप सिंहगाड से पहले कैंप थाचडू की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए मध्यप्रदेश के एक […]

You May Like

Breaking News