“श्रीखंड यात्रा” के पहले ही दिन एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 3 लोगों की गई जान, इस बार आसान नहीं सफ़र

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड कुल्लू

यात्राओं में सबसे कठिनतम मानी जानी वाली श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से 7 जुलाई को शुरू हुई। और पहले ही दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बेस कैंप सिंहगाड से पहले कैंप थाचडू की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमर मोईदे के रूप में हुई है।

एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

गौर हो कि यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन की जानकारी के बगैर करीब 5 हजार लोग यात्रा कर लौट चुके हैं। इसी दौरान घुमारवी निवासी एक युवक की जान पार्वती बाग से आगे ग्लेशियर पर फिसलने के कारण हुई। जबकि टेंट लगाने वाले एक स्थानीय निवासी की मौत गत सप्ताह भीम डवारी में हुई थी।

इस यात्रा के दौरान अब तक 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लापरवाही न बरतने को अपील की है। मेडिकल चेक अप के बाद ही नियमानुसार यात्रा पर जाने की सलाह दी ताकि किसी तरह के हादसे न हो।

इस बार श्रीखंड यात्रा मार्ग पूर्व से कई गुणा ज्यादा जोखिम भरा है। अत्यधिक बर्फ और ग्लेशियर के कारण रूट नैनसरोवर होते हुए बंद है। श्रद्धालु पार्वती बाग से ही सीधा श्रीखंड महादेव के लिए ग्लेशियर पर सीधी खड़ी चढ़ाई चढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे में पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पौंग बांध क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का खाका तैयार, DC ने रैंसर टापू का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा 

Sat Jul 8 , 2023
एप्पल न्यूज, धर्मशाला हिमाचल में प्रवासी परिंदों की शरणस्थली पौंग बांध के रैंसर टापू और पौंग के अन्य क्षेत्रों को हिमाचल सरकार पर्यटन हब के रूप में विकसित करेगी, इसके लिए प्रशासनिक तौर पर तैयारियां आरंभ हो गई हैं। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पर्यटन, वन्य प्राणी विंग […]

You May Like

Breaking News