IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नहीं रहे, राज्यपाल सहित दिग्गजों ने किया शोक प्रकट

एप्पल न्यूज़-ब्यूरो

पूर्व राष्ट्रपजति प्रणब मुखर्जी नहीं रहे। राजनीति के सबसे पुराने क्षत्रप का निधन प्रणव मुखर्जी का सभी दलों में सम्मान था। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से हुआ निधन। शुन्य में समा गए राजनीति के शिखर पुरुष।

\"\"

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्तन प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के युग पुरूष थे। पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वह सभी में मान्य थे। एक दूरदृष्टा, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, इतिहास के अच्छे जानकार, संविधान के संरक्षक के रूप में वह महान व्यक्तित्व थे। उनका जाना राजनीति के एक युग का अंत है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश को विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि देश ने एक प्रतिष्ठित और अनुभवी नेता खो दिया है, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परम् पिता परमेश्वर से की है।
वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रणव मुखर्जी के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है,उनके निधन से उन्होंने अपना एक सच्चा मित्र खो दिया।कांग्रेस पार्टी ने अपना एक श्रेष्ट नेता खो दिया,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस नेता देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
राठौर ने अपने एक शोक संदेश में कहा कि प्रणव दा एक महान राजनैतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे,जो देश की समस्याओं को भली भांति समझते थे,और उन्हें दूर करते थे।उन्होंने कहा कि प्रणव दा के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक अपना सच्चा देश सेवक खो दिया,जिस की कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी प्रणव मुखर्जी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भेजी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रणव मुखर्जी का आज 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय बीमार थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। पूर्व राष्ट्रपति और राजनेता प्रणब मुखर्जी के निधन से पूरे राष्ट्र में शोक की लहर है। प्रणब मुखर्जी ने परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ कई भूमिकाओं में देश की सेवा की। वह अपनी बुद्धि और दृढ़ता के लिए सभी पक्षों में व्यापक रूप से प्रशंसित थे। उनके जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।

उन्होनें कहा कि भारत रत्न मुखर्जी ने परंपरा और आधुनिकता के साथ काम किया। प्रणव मुखर्जी अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सात बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर उन्होनें देश के विकास में अहम योगदान दिया। 2012 में, मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति चुने गए।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रणव मुखर्जी के पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Share from A4appleNews:

Next Post

PWD की बैठक में CM बोले-पंचायत मुख्यालयों तक सड़क कनेक्टिविटी की संभावना तलाशने के लिए गठित की जाए संयुक्त समिति

Mon Aug 31 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोन बार लक्ष्य तय कर और वृतवार मासिक समीक्षा कर विभिन्न सड़क परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि काॅन्ट्रेक्टर्ज को सक्रिय रूप से […]

You May Like