file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वित्तीय वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के प्रबंधन के लिए बैठक आयोजित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की आबकारी नीति के प्रबंधन के लिए प्रधान सचिव, राज्य कर एवं आबकारी, भरत खेड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आबकारी लाइसेंसियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भरत खेड़ा ने प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने एवं विभाग द्वारा नीति अनुसार व्यापार संचालन पर बल दिया। प्रत्येक जिला से आए आबकारी लाइसेंसियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में स्थित आसवनी एवं बोतलीकरण सयंत्रों द्वारा भी सुझाव प्रस्तुत किए गए।
अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन कर सीमावर्ती इलाकों मे तैनात करने पर भी बैठक में चर्चा की गई। सभी लाईसेंसियों ने इस बारे में विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, यूनुस ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

‘खेलो इंडिया गेम्स’ में हिमाचल के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने भोपाल पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

Thu Feb 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, दिल्ली/शिमला लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित ‘खेलो इंडिया गेम्स’ में शामिल हुए। उन्होंने इन खेलों में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों से भेंट की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों […]

You May Like

Breaking News