अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामपुर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रामपुर में पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर के ऑडिटोरियम में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग रामपुर के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
योग कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस योग दिवस कार्यक्रम में डॉ. रोहिणी शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर भी उपस्थित रहीं।

उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और जीवन में सकारात्मकता लाने में भी सहायक है। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन ने 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Sun Jun 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को शारीरिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण, मानसिक सजगता तथा आंतरिक सामंजस्य के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला तथा भारत और नेपाल स्थित समस्त कार्यालयों एवं परियोजनाओं में […]

You May Like

Breaking News