सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 21 से, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा विधानसभा भवन- कुलदीप पठानियां

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन की सुंदरता को निखारने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान विधान मंडल भवन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। पहाड़ों की रानी शिमला में रोशनी से नहाया यह ऐतिहासिक भवन अलौकिक नजर आएगा और इसकी सुंदरता हर किसी को आकर्षित करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कौंसिल चैम्बर प्रदेश की बेशकीमती धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस भवन का निर्माण तत्कालीन ब्रिटिश शासन के दौरान वर्ष 1920 में शुरू हुआ था और पांच वर्ष बाद 1925 में यह बनकर तैयार हुआ। इसी भवन में पहली केंद्रीय असेंबली की बैठक हुई थी, जिसके प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष विट्ठल भाई पटेल बने थे।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा परिसर में कौंसिल चैम्बर, विट्ठल भाई भवन, प्रशासनिक भवन और डॉ. यशवंत सिंह परमार पुस्तकालय भवन सहित चार प्रमुख भवन हैं। इन सभी भवनों को सुरक्षित रखते हुए इनके स्वरूप को निखारने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और संबंधित अन्य विभागों को सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
पठानियां ने कहा कि मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार और सजग है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी की गई है। उन्होंने अधिकारियों को आसन से जारी आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विधायकों, आगंतुकों तथा सत्र की कार्यवाही देखने आने वाले स्कूली विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विधानसभा परिसर में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां 19 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से विभिन्न विषयों पर बातचीत भी करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की प्रदेशवासियों से की अपील

Wed Aug 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ओकओवर, शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया पूरी की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना के इस महत्वपूर्ण चरण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने […]

You May Like

Breaking News