file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कर्नल धनीराम शांडिल ने ठोका उप मुख्यमंत्री पद पर दावा, दिल्ली पहुंचे- आलाकमान से मिलेंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सोलन से लगातार तीसरी बार विधायक चुनकर आये धनीराम शांडिल ने उपमुख्यमंत्री पद पर अपना दावा जताया है।

डॉ धनीराम शांडिल का नाम प्रतिभा सिंह, सुक्खविंदर सिंह सूक्खु व मुकेश अग्निहोत्री के साथ मुख्यमंत्री रेस में चल रहा था।

अब जब सीएम व डिप्टी सीएम ने शपथ ग्रहण करने के बाद पदभार भी ग्रहण कर लिया है तो मंत्री पद के लिए भी उनका नाम पीछे किया जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों एक ही संसदीय क्षेत्र से आते है।
वहीं धनीराम शांडिल को मंत्री बनने के लिए भी लॉबिंग करनी पड़ रही है। ऐसे में जब सोलन जिला से संजय अवस्थी व राम कुमार भी मंत्री रेस में आ गए हैं।
वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल इसको लेकर काफी नाराज है। जिसके बाद वह अब दिल्ली पहुँच गए है और बताया जा रहा है कि वह अब सोनिया गांधी से मिलेंगे।

जो अब मंत्री ही नहीं बल्कि उप मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे हैं। इस बावत शांडिल ने कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं को पत्र भी लिखा है।
बता दें कि धनीराम शांडिल अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। एक्स सर्विस मैन रहे हैं। उन्होंने देश के लिए 3 लड़ाइयां लड़ी हैं। दो बार सांसद भी रहे है।

इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर भी रहे हैं। हिमाचल में वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रहे है। इन विधानसभा चुनाव में मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन का जिम्मा भी इन्होंने संभाला था। ऐसे में उनकी वरिष्ठता को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की राज्यपाल से भेंट

Tue Dec 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने […]

You May Like

Breaking News