file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री सुक्खू ने की राज्यपाल से भेंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा।


राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है जो सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को विकास पथ पर अग्रसर रखने के लिए राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के क्षेत्र में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बनकर उभरे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से सभी विधायकों का परिचय भी करवाया।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- गोकुल बुटेल मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (IT& Innovation) नियुक्त, मिला कैबिनेट रैंक

Tue Dec 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला तेजतर्रार और डायनमिक पर्सनेलिटी गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार (IT& Innovation) नियुक्त किया गया है। गोकुल बुटेल को कैबिनेट मिनिस्टर के बराबर का रैंक भी प्रदान कर दिया गया है। गोकुल बुटेल मूलतः पालमपुर के निवासी है। जो पूर्व कदावर […]

You May Like

Breaking News