रोहड़ू के बागी गांव में 13 मकान पूरी तरह जलकर खाक, 4 को आंशिक नुकसान, रात 10 बजे पाया काबू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
रोहड़ू के ग्रांम पंचायत मुंछाडा के गांव बागी मे आग लगी है, अग्निशमन व पुलिस दल मौका पर पहुंच चुकी है व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन आग काफी भड़क चुकी है अभी तक 8-9 घरों के जलने की सूचना है व जुब्बल से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई है व पुलिस के अतिरिक्त जवान भी मौका की भेजे गए हैं।

देर रात करीब 10 बजे इस आग पर काबू पाया जा सका।

एएसपी शिमला प्रवीर ने बताया कि इस अग्निकांड में 13 मकान पूर्णतः व 04 मकान आंशिक रूप जल चुके हैं. आग पर नियंत्रण कर लिया गया है व स्थानीय प्रशासन SDM रोहड़ू के नेतृत्व में मौका पर उपस्थित है, नुकसान का जायज़ा लिया जा रहा है व प्रभावित परिवारों को राहत राशि व अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया 

Sat Dec 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला      मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर अटल स्मृति समारोह को किया संबोधित  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर आज ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।सुशासन दिवस के अवसर पर भाषा, कला एवं […]

You May Like

Breaking News