file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री के “अंडरकवर” नेता कर रहे भ्रष्टाचार- हंसराज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चम्बा

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा चुनाव में भ्रष्टाचार के कई मामले जनता के समक्ष आए हैं जिसमें मुख्यमंत्री के अंडरकवर नेता सम्मिलित है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में भी मुख्यमंत्री के स्टाफ के व्यक्तियों को किस प्रकार से ज्यादा मदद प्रदान की गई है इसके भी तथ्य जनता के समक्ष पहुंचे है।

वर्तमान कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक में भी कई प्रकार की गड़बड़ी सामने आई है, जिनको कांग्रेस के नेताओं द्वारा दबाने का प्रयास किया गया है। ऐसी एक ऑडियो में वायरल हुई है। 

भ्रष्टाचार ज्यादा देर छुपता नहीं है और कांग्रेस एवं भ्रष्टाचार का आपसी नाता बहुत गहरा है यह जनता जानती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल मात्र भाजपा के चुनावी उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज के प्रति एक दुष्प्रचार के माध्यम से नकारात्मक वातावरण खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी आरोप आज कांग्रेस के नेता ने कांगड़ा में भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज पर लगाए हैं वह निराधार है और तथ्य से परे है।

जब डॉक्टर राजीव भारद्वाज कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष थे तब पहली बार बैंक के कार्य में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। एक भी मामला ऐसा जनता के समक्ष नहीं आया जिसके अंदर त्रुटि पाई जाए।

बैंक को अपने 102 साल के इतिहास में पहली बार 87 करोड़ का लाभ हुआ तो वह तभी हुआ जब राजीव भारद्वाज इस बैंक के अध्यक्ष थे। 217 शाखाएं खुली और बैंक का दायरा जनता तक पहुंचा, एनपीए कम हुआ। 

Share from A4appleNews:

Next Post

मॉरीशस से लोकसभा चुनाव प्रक्रिया जानने पहुंचा दल, DC अनुपम कश्यप ने विस्तार से जानकारी

Fri May 31 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मॉरीशस निर्वाचन आयुक्त कार्यालय से आये दल ने यहाँ लोकसभा चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दल में निर्वाचन आयुक्त मॉरीशस एम.आई. अब्दुल रहमान और प्रधान निर्वाचन अधिकारी फटागर रोसीदा बीबी शामिल रहे।रिटर्निंग अधिकारी, 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र अनुपम कश्यप ने दल के सदस्यों का स्वागत किया […]

You May Like

Breaking News