IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा- बजट पर चर्चा के बाद CM के जबाब से नाख़ुश विपक्ष का वाकआउट, कर्ज़ की वैसाखियों से चल रही सरकार

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

चार दिन के अवकाश के बाद विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के बाद बजट सत्र पर आज पांच सदस्यों ने भाग लिया। बजट चर्चा में 34 सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के बाद आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जबाब दिया। काफ़ी देर विपक्ष सदन में बैठा रहा लेकिन जैसे ही कर्ज़ का ज़िक्र मुख्यमंत्री ने किया तो विपक्ष ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच नारेबाजी करते हुए विपक्ष सदन से वाकआउट कर दिया।


विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि विपक्ष शुरू से जो कह रहा है कि जाते-जाते सरकार 85 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का कर्ज़ छोड़कर जाएगी। कर्ज़ की वैशाखियों के सहारे ही सरकार चलेगी। जिसके लिए सरकार बिल लेकर आई है। अब 3 फ़ीसदी कर्ज़ को सीमा को बढ़ाकर  5 फ़ीसदी किए जाने का बिल सरकार ला रही है। जय राम ठाकुर पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने कर्ज लेने के लिए सदन में बिल लाए हैं।

2021-22 के बजट भाषाण में बदलाब करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा शुरू की गई नई शगुन योजना का लाभ अब सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार को बेटी को भी मिलने की बात कही।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा बजट पर हुई चर्चा के समापन पर सदन में दी।पहले इस योजना में सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की बेटियों के लिए ही थी।

मुख्यमंत्री ने बजट पर चर्चा के समापन पर कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के 34 सदस्यों ने भाग लिया है और विपक्ष ने केवल राजनीतिक मकसद की बातें की सदन में बजट पर चर्चा के दौरान कही और सरकार पर केवल दोषारोपण लगाने का ही काम किया। जबकि सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है

Share from A4appleNews:

Next Post

फतेहपुर विधान सभा के उप चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल, सत्ती के साथ बिक्रम ठाकुर और राकेश पठानिया की तिकड़ी तैनात

Tue Mar 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर विधान सभा के उप चुनाव हेतु वित्तायोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को समन्वयक, उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर को प्रभारी तथा वन, […]

You May Like

Breaking News