भाजपा-आप में खींचतान, आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर भी भाजपा में शामिल

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर भाजपा में शामिल हो गई है।

आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की…

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष- ममता ठाकुर
प्रदेश उपाध्यक्ष- सोनिया बिंदल
प्रदेश उपाध्यक्ष- संगीता
उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष- डी॰के॰ त्यागी
प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- आशीष कुमार

को अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

38 सवारियों की जान बचाने वाले बस चालक की पत्नी को हिमाचल सरकार ने दी नौकरी, HRTC के MD ने खुद घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

Mon Apr 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, मंडी मंडी जिले के पंडोह में 4 अप्रैल को हुए एचआरटीसी बस हादसे में अपने प्राणों की आहुति देकर 38 सवारियों की जान बचाने वाले बस चालक 33 वर्षीय स्वर्गीय नंद किशोर की धर्मपत्नी चिंता देवी को हिमाचल सरकार ने रिकॉर्ड समय में नौकरी देकर ‘गुड गवर्नेंस’ का […]

You May Like

Breaking News