सोनिया गांधी भी पहुंची बेटी प्रियंका के घर शिमला, प्रियंका 4 अक्टूबर से है छराबड़ा में

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रियंका गांधी के बादऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी भी अपनी बेटी के घर छराबड़ा पहुँच गई है। सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंची हैं।

प्रियंका गांधी चार अक्टूबर से शिमला में अपने घर पर छुट्टियां मना रही है. पहले 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली रखी गई थी. लेकिन खराब मौसम के चलते इसको बदलकर अब 14 अक्टूबर को रखा गया है।

इसी बीच सोनिया गांधी भी शिमला में बेटी के साथ रहने आई हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की रैली भी हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आरएस बाली ने किया रोजगार संघर्ष यात्रा का आगाज, 6000 युवा, महिलाएं निकले समर्थन में

Mon Oct 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, नगरोटा बगवां नगरोटा में गूंजे ‘जीएस बाली अमर रहे, आरएस बाली जिंदाबाद के नारे’, 40 पंचायतों से गुजरी रोजगार संघर्ष यात्रा. पंचायतों के प्रधानों से लेकर महिलाओं एवं बच्चों ने किया धूमधाम से स्वागत. नगरोटा बगवां के शीतला माता मंदिर, धीनू नाग मंदिर में लिया आशीर्वाद. कांग्रेस के […]

You May Like