सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मंडी में 3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये
आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

 एप्पल न्यूज, मंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 17 लाख 18 हजार 354 रुपये की सहायता राशि जारी की। इससे 3,835 कामगार लाभान्वित हुए।


इस राशि में सीएम सिंगल विंडो और दिव्यांग आवास योजना में 19 लाभार्थियों के लिए 19 लाख रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 117 लाभार्थियों को 1.50 करोड़ रुपये, शिक्षा सहायता के लिए 3,040 लाभार्थियों को 9.28 करोड़ रुपये, विवाह सहायता के लिए 600 लाभार्थियों को 3.01 करोड़ प्रदान किए।

मातृत्व और पितृत्व लाभ के लिए 10 लाभार्थियों को 1.73 लाख रुपये, मानसिक रूप से दिव्यांग 9 बच्चों की सहायता के लिए 1.80 लाख रुपये, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 10.42 लाख रुपये और चिकित्सीय सहायता के लिए 30 लाभार्थियों को 3.53 लाख रुपये शामिल हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

नौणी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से करेगा पौधों की वार्षिक बिक्री

Fri Dec 12 , 2025
एप्पल न्यूज, नौणी सोलन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 15 दिसंबर से किसानों के लिए फलों के पौधों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू करेगा।  यह बिक्री नौणी के मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय की नर्सरियों, कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विश्वविद्यालय के अनुसंधान स्टेशनों पर पहले आओ-पहले पाओ […]

You May Like

Breaking News