file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

नौणी विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से करेगा पौधों की वार्षिक बिक्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नौणी सोलन

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 15 दिसंबर से किसानों के लिए फलों के पौधों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू करेगा। 

यह बिक्री नौणी के मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय की नर्सरियों, कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विश्वविद्यालय के अनुसंधान स्टेशनों पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर  आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष, विश्वविद्यालय और अन्य स्टेशनों पर बिक्री के लिए उपलब्ध पौधों की कुल संख्या 1.80 लाख से अधिक है।

इस बिक्री के दौरान किसानों को सेब, कीवी, अनार, खुमानी, आड़ू, नेक्टरीन, चेरी, अखरोट, नाशपाती, प्लम आदि की विभिन्न किस्में उपलब्ध कारवाई जाएंगी। सीडलिंग के साथ सेब के क्लोनल रूट स्टॉक पर तैयार पौधे भी उपलब्ध होनें।

 लाहौल और स्पीति और पांगी के किसानों की सुविधा के लिए, बजौरा में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशन से पौधों की बिक्री पहले ही शुरू कर दी गई है। 

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में फल पौधों की वार्षिक बिक्री की तिथियाँ भी आने वाले दिनों में सूचित की जाएंगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और अनुसंधान स्टेशन भी 15 दिसंबर से पौधों की बिक्री आरंभ करेंगे। विवि की ओर से पौधों की रेट लिस्ट अपनी साइट पर अपलोड कर दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

घुमारवीं में नाका तोड़कर भागी कार पकड़ी गई, 3.650 किलो चरस बरामद

Fri Dec 12 , 2025
एप्पल न्यूज, घुमारवीं घुमारवीं में पुलिस ने नाका तोड़कर फरार हुई एक कार को उमरीनाला ब्रिज के पास पकड़ने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान वाहन से 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के […]

You May Like

Breaking News