सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 अगली सूचना तक स्थगित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ

खराब मौसम, ग्लेशियर और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा-2026 को फिलहाल अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
एसडीएम कल्पा एवं किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 12 जून को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद 21 जून को वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त रिकॉनिसेंस टीम ने यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि मिलिंग खट्टा से शिवलिंग तक के मार्ग पर बड़े-बड़े ग्लेशियर मौजूद हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर विशाल बोल्डर अस्थिर स्थिति में हैं। विशेष रूप से गुफा से सोरंग के बीच भारी चट्टानों के लगातार गिरने से मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बढ़ते तापमान के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे चट्टानों के खिसकने, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक किन्नौर कैलाश यात्रा पर जाने का प्रयास न करें। यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय मार्ग की स्थिति की समीक्षा और सुरक्षा मानकों के आकलन के बाद लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ा भंगाल में मुख्यमंत्री बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं, बड़ा भंगाल को प्राकृतिक पंचायत का मिलेगा दर्जा- CM

Mon Jun 29 , 2026
अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने के होंगे प्रयास, मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल तक सड़क के लिए दिए 10 करोड़बड़ा भंगाल की राजमाह को राज्य सरकार दिलाएगी अलग पहचानआपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा एप्पल न्यूज़, बड़ा भंगाल/कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा […]

You May Like

Breaking News