file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा, अम्ब में बनेगा नया बस अड्डा, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

250 करोड़ रूपये से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण

एप्पल न्यूज़, अंब ऊना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव हर वर्ष पूरी धूम धाम से मनाया जाएगा। समय के साथ इसका स्वरूप ओर भव्य होगा। आने वाले समय में महोत्सव में देश-विदेश के जानेमाने कलाकारों की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर के भंडार धन संपत्ति से भरे हैं। लेकिन महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं पर माता के मंदिर का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं करके प्रशासन ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने प्रशासन को अगले साल महोत्सव की एक रात पूरी तरह स्थानीय कलाकारों के नाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगे से महोत्सव में कलाकारों की कुल अदायगी का 50 प्रतिशत पैसा हिमाचली कलाकारों के हिस्से आए।

अग्निहोत्री ने कहा कि 250 करोड़ रूपये से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। यह राशि तीन किश्त में खर्च होगी, पहली किश्त में 70 करोड़, दूसरी में 80 करोड़ और तीसरी किश्त में 100 करोड़ रूपये से माता रानी के मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
उन्होंने अम्ब में लोगों की सुविधा के लिए नया बस अड्डा और जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाने की घोषणा भी की। इसके अलावा चिंतपूर्णी विधानसभ क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए 4 करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए दो करोड़ रूपये की पहली किश्त कल ही जारी कर दी जाएगी। दूसरी किश्त कुछ दिनों के बाद जारी की जाएगी।
इस मौके उपमुख्यमंत्री ने अंब के रहने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को भी सम्मानित किया। उन्होंने लगातार दो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने की बेमिसाल उपलब्धि के लिए उनकी सराहनी की।

उन्होंने कहा कि निषाद ने न केवल देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि बुलंद हौंसले के आगे कोई भी बाधा नहीं ठहरती।
वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू ने विकास की तमाम सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए चिंतपूर्णी की सारी जनता की ओर से अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कि यह महोत्सव हर साल पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकरी तथा गणमान्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल पुलिस के 170 अधिकारी कर्मचारियों को DGP डिस्क अवार्ड

Fri Sep 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला

You May Like

Breaking News