IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HIV के खिलाफ एड्स कंट्रोल सोसायटी ने शुरू किया जागरूकता अभियान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति (एचपीएसएसीएस) द्वारा चार माह तक चलने वाले एचआईवी (एड्स) जागरूकता अभियान आरम्भ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने किया।
राजीव कुमार ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न वेब चैनलों और पोर्टलों के माध्यम से एचआईवी (एड्स) से संबंधित जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक करना है।
यह डिजिटल अभियान विशेष रूप से युवाओं और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को लक्षित करेगा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह पहल न केवल एचआईवी संक्रमण को रोकने में सहायक होगी, बल्कि इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को कम करने में भी मदद मिलेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति का यह प्रयास प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

PWD मंत्री ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से भेंट कर PMGSY-4 की 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी दें

Thu May 1 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की।विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया […]

You May Like

Breaking News