सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

PWD मंत्री ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से भेंट कर PMGSY-4 की 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी दें

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की।
विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया।

उन्होंने अवगत करवाया कि राज्य में 57 प्रतिशत सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित की गई हैं और इन सड़कों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, इसके बावजूद राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत अधिक धन की आवश्यकता है।

उन्होंने सड़कों के रख-रखाव के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की भी मांग की।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई-1 के तहत निर्मित तीन सड़कों के उन्नयन करने की आवश्यकता है तथा इन सड़कों कोे पीएमजीएसवाई-4 में जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई-3 के तहत सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने तथा पीएमजीएसवाई-1 के तहत डोडरा-क्वार और बड़ा-भंगाल क्षेत्र के चार सड़क परियोजनाओं के कार्य को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाने की अनुमति देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
कमलेश पासवान ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किया OPD सेवाओं का शुभारम्भ, रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने वाला पहला अस्पताल बना

Fri May 2 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के निकट चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारम्भ किया। आईजीएमसी शिमला में मरीजों की बढ़ती संख्या तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी तथा प्लास्टिक […]

You May Like

Breaking News