शिमला में हिट एंड रन- मल्याणा में कार ने युवक को मारी जोरदार टक्कर- मौके पर मौत, फरार चालक गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के मल्याणा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहा एक कार ने दूध की क्रेट ले जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी है।इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

दिल दहलाने वाली वीडियो

यह हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब एक युवक दूध की क्रेट दुकान में रखने के लिए जा रहा था तो उस समय भट्टाकुफर की तरफ से शिमला की ओर आ रही चंडीगढ़ नम्बर की कार तेज रफ्तार में युवक को टक्कर मारकर भाग गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही फरार कार चालक को मैहली के पास स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद कार चालक को पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाया गया जहां उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 27 साल बताई जा रही है। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

“भ्रष्टाचार मुक्त भारत -विकसित भारत” थीम पर NJHPS में 6 नवम्बर तक चलेगा जागरूकता सप्ताह, HOP प्रवीण नेगी ने किया शुभरम्भ

Mon Oct 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी रामपुर बुशहर केन्द्रीय सतर्कता आयोग के दिशा – निर्देशानुसार “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” थीम पर आधारित 31 अक्तूबर से 06 नवम्बर – 2022 तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) प्रवीन सिंह नेगी […]

You May Like

Breaking News