वाह- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया “2 दिन का वेतन”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, चौड़ा मैदान शिमला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है।

राज्य निदेशक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो दिनों का वेतन 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, हिमाचल प्रदेश के पक्ष में जारी कर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को भेंट किया।


इस अवसर पर उपायुक्त ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस दौरान राज्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें धर्मेश राय, राजू कश्यप, सतेन्द्र खत्री, संदीप कुमार, प्रकाश चन्द एवं विनोद कुमार शामिल थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान चलाएगी भाजपा- संजीव कटवाल

Thu Sep 25 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 112 एवं 113 द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन […]

You May Like

Breaking News