सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल, कांग्रेस में बड़े परिवारों का बोलबाला- टंडन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल है ,पर कांग्रेसी एवं अन्य राजनीतिक दलों में छोटे छोटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का मौका नहीं मिलता केवल बड़े परिवारों का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित है राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार आधारित। आज अगर हम अपनी नजर देश और प्रदेश में दौड़ाए तो देश में केवल कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का बोलबाला है, अगर कांग्रेस पार्टी में कोई भी निर्णय लेना होता है तो गांधी परिवार से पूछे बिना नहीं लिया जा सकता।

हिमाचल प्रदेश में भी एक परिवारवाद का उदाहरण कांग्रेस पार्टी में निकल कर आया है। जहां विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी के विधायक शिमला ग्रामीण से है और अब उनकी माताजी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेश की प्रत्याशी है, फतेहपुर एवं जुब्बल कोटखाई में भी एक ही परिवार का दबदबा दिखाई दे रहा है।

देखा जाए तो एक ही परिवार से 2 टिकटें क्या कांग्रेस पार्टी में कोई कार्यकर्ता नहीं है क्या ? भाजपा में एक छोटे से परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा कांग्रेस में बिल्कुल भी संभव नहीं है।

कांग्रेस पार्टी में हमेशा राजघराने या बड़े परिवारों का दबदबा रहा है जिसके कारण छोटे छोटे कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता ही रह जाते हैं, एक पार्टी का नेतृत्व करने में अहम भूमिका नहीं निभा पाते।

Share from A4appleNews:

Next Post

VHP रामपुर बुशहर द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकलीआक्रोश रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu Oct 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर विश्व हिंदू परिषद विभाग रामपुर बुशहर द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ सभी सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली।ज़िला अध्यक्ष विहीप रामपुर बुशहर सुरेश मेहता ने कहा कि हम सभी को अच्छी तरह से विदित है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान […]

You May Like

Breaking News