IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

VHP रामपुर बुशहर द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकलीआक्रोश रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

विश्व हिंदू परिषद विभाग रामपुर बुशहर द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ सभी सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली।
ज़िला अध्यक्ष विहीप रामपुर बुशहर सुरेश मेहता ने कहा कि हम सभी को अच्छी तरह से विदित है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ,अफगानिस्तान , व बंगलादेश में बचे अल्पसंख्यक हिन्दू सिखों के विरुद्ध अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। वहाँ न हिन्दुओ की जान बचाई जा सकी न उनकी बहन बेटियों की इज्जत, न मां दुर्गा के मंडप बचे और न हिन्दूओ के मंदिर।


सुरेश मेहता ने कहा कि इसी को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने SDM रामपुर बुशहर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से मांग की गई है कि भारत सरकार बांग्लादेश पर दवाब बनाएं और इन अत्याचारों को बंद करें और दुष्ट जिहादीयों को कड़ी से कड़ी सजा दें अन्यथा हिन्दू विरोध पर उतरेगा। जिसका परिणाम भयानक होगा।
जिस दिन सभी हिन्दू देश के कोने कोने से विरोध पर उतरेंगे उस दिन त्राहि त्राहि मच जाएगी। आतंकवाद की महा प्रलय हो जाएगी और उस दिन आंतकवाद का नामोनिशान न मिट जाएगा।

इस कार्यक्रम में विभाग मंत्री विभाग रामपुर बुशहर अनिता, विभाग सयोंजक बजरंग दल संजीव नेंगी , जिला के अध्यक्ष सुरेश मैहता ,नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा , चंद्र गौतम , क़ौल सिंग नेंगी, सुशील ,विनय ,जोगेंद शर्मा और एकल की बहनें भारी संख्या में उपस्थित रही ।

Share from A4appleNews:

Next Post

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 28 शिकायतों का निपटारा

Thu Oct 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के दृष्टिगत संबंधित जिलों में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन प्रक्रिया के […]

You May Like

Breaking News