सगेत क्षेत्र के छखाना का छखाना जागरा मेला शनिवार से, स्टार गायक संजय श्याम ठाकुर व पॉल सिंह सांस्कृतिक संध्या में मचाएंगे धमाल

क्षेत्र की आराध्य अधिष्ठात्री देवी माता बाड़ी दुर्गा के सानिध्य में आयोजित होगा जागरा मेला

एप्पल न्यूज़, आनी

आनी के साथ लगते करसोग खण्ड के तहत सगेत क्षेत्र के गांव छखाना में क्षेत्र की आराध्य अधिष्ठात्री देवी माता बाड़ी दुर्गा के सानिध्य में मनाए जाने वाला प्राचीन एवं पारम्परिक छखाना जागरा मेला इस वर्ष शनिवार व रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मेले के प्रचारक सोम कृष्ण का कहना है कि इस वर्ष छखाना जागरा मेला स्थानीय मन्दिर कमेटी व स्थानीय ग्रामीण व युवाओं के सौजन्य से मनाया जा रहा है।मेले में जहां प्राचीन परम्परा का निर्वहन होगा।

वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए दिन में रस्सा कशशी व नाटी पार्टी प्रतियोगिता के अलावा अन्य लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जबकि मेले में  इस वर्ष पहली बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के स्टार लोक गायक संजय व श्याम ठाकुर के अलावा पॉल सिंह धमाल मचाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुल्लू पतलीकुहल में 15.19 करोड़ की 6 विकास योजनाओं के शिलान्यास किए, ब्यास कुण्ड होगा पर्यटन की दृष्टि से विकसित

Sat May 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के पतलीकुहल में 15.19 करोड़ रुपये की छः विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किएब्यास कुण्ड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके अतिरिक्त ब्यास ऋषि की 60 फुट ऊॅंची कांस्य […]

You May Like

Breaking News