file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मोरार जी देसाई से लेकर मंगलेट तक कांग्रेस पार्टी छोड़ने का क्रम जारी, कांग्रेस में घुटन व कुंठा- बिंदल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा है। कांग्रेस पार्टी के देशभक्त नेता एक-एक करके कांग्रेस पार्टी को छोड़ते चले गए।

मोरार जी देसाई, कामराज जी, चंद्रशेखर जी के समय से शुरू हुआ यह क्रम गुलाम नबी आजाद तक पहुंच गया और कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के परिवार की पार्टी बन कर रह गई है। 500 सांसदों वाली पार्टी 50 सांसदों वाली बन गई और 4 जून को 50 से भी नीचे चली जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हाल भी ऐसे ही हैं।

कांग्रेस के कद्दावर नेता पं0 सुखराम के बेटे अनिल शर्मा, स्व0 संतराम के बेटे सुधीर शर्मा, लता ठाकुर के बेटे रवि ठाकुर, अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे, विधान सभा अध्यक्ष रहे गंगुराम मुसाफिर, 4 बार के विधायक लखनपाल, राजेन्द्र राणा से चलता हुआ यह क्रम 4 बार के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट तक पहुंच चुका है और यह क्रम थमने वाला नहीं है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में घुटन है, कुंठा है क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने सनातन को समाप्त करने की घोषणा की है। श्रीराम मंदिर तुड़वाकर वहां स्मारक बनाने की योजना बनाई है।

पाकिस्तान और चीन के प्रति राहुल गांधी व कांग्रेसियों का प्रेम झलक रहा है, भारत की सेना के प्रति भद्दा रवैया है। टुकड़े-2 गैंग और आतंकवादियों के प्रति कांग्रेस का स्नेह और तुष्टीकरण की नीतियों के कारण देश आहत है और कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुका है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का मतदाता इस बात से नाराज है कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हिन्दुओं को हराकर सरकार बनाने की बात बार-बार और ठोक बजाकर बोली है, इसका जवाब हिमाचल का मतदाता देने वाला है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मोदी जी के गरीब कल्याण, महिला कल्याण, किसान कल्याण व युवा उत्थान के नाम पर वोट मांग रही है जब कि कांग्रेस पाटी जातियों में देश को विभाजित करने के नाम पर वोट मांग रही है।

भाजपा मोदी जी के नाम पर वोट मांग रही है, कांग्रेस मुस्लिम विकास माॅडल के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा श्रीराम, कृष्ण की संस्कृति देश की सुरक्षा, धारा 370, तीन तलाक के नाम पर वोट मांग रही है।

कांग्रेस मोदी हटाओ के नाम पर वोट मांग रही है। जनता को फर्क साफ दिखाई दे रहा है और देश और प्रदेश की जनता मोदी के सा

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य के पक्ष में प्रचार के लिए बहन अपराजिता ने रामपुर बुशहर में सम्भाला मोर्चा

Tue May 14 , 2024
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर अपराजिता सिंह ने अपने भाई मंडी लोकसभा से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष पर वोट की अपील करने के लिए चुनावी मैदान में डट गए हैं। सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र के कुखी दरकाली बरकल थला में चुनावी प्रचार करते हुए उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News